उत्तरी अमेरिका महादेश (North America Continent) गोंडवाना लैण्ड का भाग नहीं था।
उत्तरी अमेरिका विश्व का तीसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है। इसे नई दुनियाँ का देश की संज्ञा दी जाती है। इस महाद्वीप के दक्षिणी भाग में अलेक द्वीप है जो पश्चिमी द्वीपसमूह (वेस्टइंडीज) के नाम से जाना जाता है।
लगभग 6.5 करोड़ वर्ष पूर्व अंतिम-क्रिटेशियस युग में गोंडवाना लैण्ड में विभाजन के फलस्वरूप द० अमेरिका, अफ्रीका, प्रायद्वीपीय भारत, मेडागास्कर तथा ऑस्ट्रेलिया का . निर्माण हुआ।
वेगनर के अनुसार कार्बोनिफेरस युग में पृथ्वी के सभी स्थलखंड आपस में जुड़े हुए थे। इस वृहत महाद्वीप को उन्होंने जिया नाम दिया। इसके चारों ओर एक बृहतमहासागर का विस्तार था जिसे पैन्थालसा कहा गया।
पैंजिया का विभाजन के फलस्वरूप इसके उत्तरी भाग लॉरेंशिया (अंगारालैंड) तथा दक्षिणी भाग गोंडवानालैंड कहलाया।
इन दोनों स्थलीय भागों के बीच एक उथला एवं संकीर्ण महासागर खुला जिसे टेथिस सागर कहते थे।