निम्नलिखित ऐतिहासिक घटनाओं को क्रम में व्यवस्थित करें। Nimnalikhit Etihasik Ghatnaon Ko Unke Kalanukramik Kram Mein Vyavasthit Karen.
31 views
6 Votes
6 Votes

निम्नलिखित ऐतिहासिक घटनाओं को क्रम में व्यवस्थित करें। Nimnalikhit Etihasik Ghatnaon Ko Unke Kalanukramik Kram Mein Vyavasthit Karen.

A. नादिर शाह ने भारत में घुसपैठ करके दिल्ली पर हमला किया।

B. बंगाल की दीवानी, ईस्ट इंडिया कंपनी का हस्तांतरित कर दी गई।

C. हुमायूँ ने अपने हारे हुए क्षेत्रों को फिर से जीत लिया। 

D. अहमद शाह अब्दाली ने पानीपत की तीसरी लड़ाई में मराठों को हराया।

(A) C,A, B, D 

(B) C,A, D, B

(C) A, D, B,C 

(D) C, D,A, B

1 Answer

1 Vote
1 Vote
 
Best answer

ऐतिहासिक घटनाओं का सही क्रम है— C,A, D, B 

हुमायूँ ने अपने हारे हुए क्षेत्रों को फिर से जीत लिया। हुमायूँ 1530 ई० को मुगल सिंहासन पर बैठा और  भारत पर  1540 तक शासन किया। 1532 में  हुमायूँ ने  दोहारिया का युद्ध लड़ा जिसमें अफगान नेता  महमूद  लोदी को पराजित कर दिया था।

चौसा का युद्ध 1539 में  हुमायूँ  और  शेरशाह के बीच हुआ था जिसमें हुमायूँ पराजित हुआ था।

कन्नौज (बिलग्राम) का युद्ध शेरशाह और हुमायूँ  के बीच हुआ था। इस युद्ध ने मुगल सत्ता समाप्त कर  अफगान  शासन की नींव डाली थी।

मच्छीवारा का युद्ध (15 मई, 1555 ई०) मुगल सम्राट  हुमायूँ  और  अफगान  सरदार  नसीब खाँ एवं तातर  खाँ के बीच सतलज नदी के पास मच्छीवारा में हुआ था। इस युद्ध में हुमायूँ की जीत हुई थी।

नादिर शाह ने भारत में घुसपैठ करके दिल्ली पर हमला किया। नादिर शाह फरवरी 1739 के करनाल युद्ध में मुगल सम्राट  मुहम्मद  शाह को हराया तथा 20 मार्च, 1739 को  दिल्ली पहुँचा।

अहमदशाह अब्दाली ने पानीपत की तीसरी लड़ाई में मराठों को हराया। अहमद शाह अब्दाली, नादिर शाह की मृत्यु के बाद अफगानिस्तान का शासक बना रहा  दुर्रानी साम्राज्य  की स्थापना की थी। (1747 ई० में) पानीपत का तृतीय युद्ध  14 जनवरी, 1761 को हुआ था। बंगाल की दीवानी, ईस्ट इंडिया कंपनी का हस्तांतरित कर दी गई।

बंगाल की दीवानी 12 अगस्त, 1765 में मुगल शासक शाह आलम द्वितीय ने  ब्रिटिश  ईस्ट इंडिया कंपनी  को  प्रदान की थी।

RELATED DOUBTS

Peddia is an Online Question and Answer Website, That Helps You To Prepare India's All States Boards & Competitive Exams Like IIT-JEE, NEET, AIIMS, AIPMT, SSC, BANKING, BSEB, UP Board, RBSE, HPBOSE, MPBSE, CBSE & Other General Exams.
If You Have Any Query/Suggestion Regarding This Website or Post, Please Contact Us On : [email protected]

CATEGORIES