जल संभर विकास क्या है? Jal Sambhar Vikas Kya Hai?
275 views
4 Votes
4 Votes
जल संभर विकास क्या है? Jal Sambhar Vikas Kya Hai?

1 Answer

0 Votes
0 Votes
 
Best answer

जल संभर वह क्षेत्र है जिसे बड़ी नदी की एक सहायक नदी सींचती है। इसके विपरीत एक ऐसा विशाल क्षेत्र जिसे एक नदी और उसकी सहायक नदियाँ सींचती हैं उसे द्रोणी कहा जाता है। इस प्रकार जल संभर नदी द्रोणी का एक भाग-मात्र होता है।

जब एक जल संभर का विकास करने के लिए अनेक प्रयत्न किये जाते हैं तो इसे जल संभर विकास कहते हैं। 

जल संभर विकास में क्षेत्र को विकसित करने के अनेक प्रयत्न किए जाते हैं जैसे जल संग्रहण, मिट्टी और आर्द्रता का संरक्षण, वृक्षारोपण, उद्यान-कृषि, चारागाह विकास तथा सामुदायिक भूमि संसाधनों का विकास आदि सम्मिलित होता है।

ऐसे कार्य में स्थानीय लोगों के सहयोग एवं सहायता की आवश्यकता पड़ती है। राज्य एवं केन्द्रीय सरकारें जल संभर विकास को सफल बनाने में हर सम्भव प्रयत्न करती हैं ताकि भूमि की क्षमता भी बनी रहे और स्थानीय लोगों की आवश्यकताएँ भी पूरी होती रहें।

RELATED DOUBTS

1 Answer
1 Vote
1 Vote
145 Views
1 Answer
4 Votes
4 Votes
150 Views
Peddia is an Online Question and Answer Website, That Helps You To Prepare India's All States Boards & Competitive Exams Like IIT-JEE, NEET, AIIMS, AIPMT, SSC, BANKING, BSEB, UP Board, RBSE, HPBOSE, MPBSE, CBSE & Other General Exams.
If You Have Any Query/Suggestion Regarding This Website or Post, Please Contact Us On : [email protected]

CATEGORIES