इनमें से कौन पारिस्थितिकी तंत्र का जैविक संघठक नहीं है? Inmein Se Kaun Paristhiki Tantra Ka Jaivik Sanghatak Nahin Hai?
33 views
5 Votes
5 Votes

इनमें से कौन पारिस्थितिकी तंत्र का जैविक संघठक नहीं है? Inmein Se Kaun Paristhiki Tantra Ka Jaivik Sanghatak Nahin Hai?

  1. उत्पादक 
  2. उपभोक्ता 
  3. अपघटक 
  4. जलवायु

1 Answer

1 Vote
1 Vote
 
Best answer

जलवायु (Climate) पारिस्थितिको तंत्र का जैविक संघटक नहीं है। अतः विकल्प (4) सही उत्तर होगा।

पादप और जन्तुओं को मिलाकर जैविक घटक बनते हैं।

पारिस्थितिकी तंत्र के जैविक घटकों को पुनः निम्नलिखित उपभागों में विभाजित किया जाता है— 

(i) उत्पादक (Producer) : अपने भोजन का निर्माण स्वयं करते हैं। इसके अन्तर्गत सभी हरे पेड़-पौधे आते है।

(ii) उपभोक्ता (Consumer) : ये भोजन के लिए उत्पादक पर निर्भर होते हैं। उपभोक्ताओं को निम्न श्रेणी में रखा गया है—

(a) प्राथमिक उपभोक्ता : ये अपना भोजन सीधे उत्पादक से प्राप्त करते है। ये शाकाहारी होते हैं। जैसे– गाय बकरी इत्यादि

(b) द्वितीयक उपभोक्ता : ये अपना भोजन प्राथमिक उपभोक्ता से प्राप्त करते हैं। उदाहरण– चूहे का बिल्ली द्वारा भक्षण, शेर द्वारा हिरण का भक्षण इत्यादि।

(c) तृतीयक उपभोक्ता : ये अपना भोजन द्वितीयक उपभोक्ता से प्राप्त करते हैं।

(iii) अपघटक : ये अपना भोजन उत्पादक तथा उपभोक्ता के मृत शरीर से प्राप्त करते हैं।

पारिस्थितिकी तंत्र (Ecosystem) : सभी जीव अपने वातावरण के साथ एक विशिष्ट तंत्र का निर्माण करते हैं, जिसे पारिस्थितिकी तंत्र कहते हैं।

पारिस्थितिकी तंत्र की संकल्पना को टांसले ने प्रस्तावित किया था।

RELATED DOUBTS

Peddia is an Online Question and Answer Website, That Helps You To Prepare India's All States Boards & Competitive Exams Like IIT-JEE, NEET, AIIMS, AIPMT, SSC, BANKING, BSEB, UP Board, RBSE, HPBOSE, MPBSE, CBSE & Other General Exams.
If You Have Any Query/Suggestion Regarding This Website or Post, Please Contact Us On : [email protected]

CATEGORIES