वर्ष 2004 के हिंद महासागरीय भूकंप तथा उससे परिणामित सुनामी के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
77 views
4 Votes
4 Votes

वर्ष 2004 के हिंद महासागरीय भूकंप तथा उससे परिणामित सुनामी के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?

(a) सुण्डा खाई में भारतीय प्लेट के बर्मी प्लेट से अधःगमन वाले क्षेत्र में लगभग 1,200 किमी. भ्रंश रेखा का 15 मीटर तक खिसकाव होने के कारण इस भूकंप की उत्पत्ति हुई है।

(b) परिणामी सुनामी ने इंडोनेशिया के तट से अफ्रीका के पूर्वी तट तक, अधिकेंद्र से लगभग 8,500 किमी. की दूरी तक तटों पर घोर विध्वंस किया।

(c) वर्तमान अनुमानों के अनुसार, भूकंपजनित सुनामी ने समुद्र में डूब गई अनगिनत लाशों के अतिरिक्त 50 लाख से अधिक लोगों को मौत के घाट उतारा।

(d) बांग्लादेश में बहुत कम लोग हताहत हुए, क्योंकि भूकंपमें प्रभावित भ्रंश रेखा की दिस्थिति लगभग उत्तर-दक्षिणी होने से सुनामी लहरों की प्रबलतम शक्ति पूर्व-पश्चिमी दिशा में थी।

1 Answer

1 Vote
1 Vote
 
Best answer

26 दिसंबर, 2004 को हिंद महासागर स्थित इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप के पश्चिमी भाग पर समुद्र के अंदर आए रिक्टर स्केल पर 9.1-9.3 तीव्रता के भूकंप से उत्पन्न सुनामी लहरों से लगभग 2 लाख लोगों  की मृत्यु हुई। 

उपर्युक्त प्रश्न में सुनामी से संबंधित दिए गए तथ्यों का विवरण क्रमशः इस प्रकार है :-

कथन (a) — इस शक्तिशाली भूकंप से 1200 किमी. लंबी भ्रंश रेखा का 15 मीटर तक अधःक्षेपण हुआ। यह अधःक्षेपण बर्मी प्लेट के नीचे भारतीय प्लेट के खिसकने से हुआ। अतः कथन (a) सही है। 

कथन (b) - हिंद महासागर में उठी इन सुनामी लहरों का प्रभाव इंडोनेशिया से लेकर पूर्वी अफ्रीका तट तक देखा गया। अधिकेंद्र से लगभग 8000 किमी. की दूरी पर दक्षिण अफ्रीका में 8 व्यक्ति, वहीं सोमालिया में 300 से अधिक व्यक्ति मारे गए थे। इससे लगभग 11 देश प्रभावित हुए थे। ।

कथन (c) - इन सुनामी लहरों से लगभग 2-3 लाख लोगों के मारे जाने की संभावना व्यक्त की गई, न कि 50 लाख। अतः यह कथन पूर्ण रूप से गलत है। इसलिए यही उत्तर भी है। 

कथन (d) -  वस्तुतः भूकंप प्रभावित भ्रंश रेखा की दिस्थिति लगभग उत्तर-दक्षिण दिशा में थी, जिससे सुनामी लहरों की प्रबलतम शक्ति पूर्व-पश्चिम दिशा में थी, परिणामतः बांग्लादेश में बहुत कम लोग हताहत हुए।

अतः उपरोक्त सभी विकल्पों में से विकल्प (c) सही होगा ।

Edited by

RELATED DOUBTS

1 Answer
8 Votes
8 Votes
168 Views
Peddia is an Online Question and Answer Website, That Helps You To Prepare India's All States Boards & Competitive Exams Like IIT-JEE, NEET, AIIMS, AIPMT, SSC, BANKING, BSEB, UP Board, RBSE, HPBOSE, MPBSE, CBSE & Other General Exams.
If You Have Any Query/Suggestion Regarding This Website or Post, Please Contact Us On : [email protected]

CATEGORIES