पूंजीवादी अर्थव्यवस्था क्या है? Punjiwadi Arthvyavastha Kya Hai?
215 views
5 Votes
5 Votes
पूंजीवादी अर्थव्यवस्था की परिभाषा? Or, What is Capitalistic Economy in Hindi?

2 Answers

1 Vote
1 Vote
 
Best answer

आर्थिक व्यवस्था का वह रूप जिसमें संपत्ति एवं उत्पादन के साधनों पर किसी व्यक्ति या निजी संस्था का अधिकार रहता है, "पूँजीवादी अर्थव्यवस्था (capitalistic economy)"  कहलाती है।

Note :

  • इस प्रकार (capitalistic economy) की अर्थव्यवस्था लाभ के उद्देश्य संचालित की जाती है।
  • इस प्रकार की अर्थव्यवस्था में राज्य या सरकार व्यक्ति के आर्थिक क्रियाकलाप में किसी प्रकार का हस्तक्षेप नहीं करती।
  • पूंजीवादी अर्थव्यवस्था को स्वतंत्र अर्थव्यवस्था भी कहा जाता है।
  • विश्व के अधिकांश विकसित देशों में पूंजीवादी अर्थव्यवस्था है।
  • संयुक्त राज्य अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम (इंग्लैंड), जापान, कनाडा आदि पूंजीवादी अर्थव्यवस्था के उदाहरण हैं।

0 Votes
0 Votes

उत्तर: इसमें उत्पादन के साधनों पर किसी व्यक्ति या निजी संस्था का अधिकार होता है। इसके अंतर्गत व्यक्तिगत लाभ के उद्देश्य से आर्थिक क्रियाओं का संचालन किया जाता है।

इस प्रकार, पूँजीवादी अर्थव्यवस्था आर्थिक संगठन की एक ऐसी प्रणाली है जो निजी संपत्ति, व्यक्तिगत लाभ एवं निजी प्रेरणा पर आधारित होती है।

इसमें राज्य या सरकार किसी व्यक्ति के आर्थिक क्रियाकलाप में किसी प्रकार का हस्तक्षेप नहीं करती।

यह मूल्य प्रणाली पर आधारित बाजार अर्थव्यवस्था है। अमेरिका, ब्रिटेन, जापान, कनाडा आदि विश्व के अधिकांश विकसित देशों में पूँजीवादी अर्थव्यवस्था है।

RELATED DOUBTS

Peddia is an Online Question and Answer Website, That Helps You To Prepare India's All States Boards & Competitive Exams Like IIT-JEE, NEET, AIIMS, AIPMT, SSC, BANKING, BSEB, UP Board, RBSE, HPBOSE, MPBSE, CBSE & Other General Exams.
If You Have Any Query/Suggestion Regarding This Website or Post, Please Contact Us On : [email protected]

CATEGORIES