भारत के दक्कन पठार (Deccan Plateau) पर बेसाल्ट निर्मित लावा शैलों का निर्माण क्रिटेशियस युग में हुआ। कार्बोनीफेरस युग के पहले यह गोण्डवाना लैण्ड का एक भाग था।
कार्बोनीफेरस युग के दौरान दामोदर, सोन, महानदी और गोदावरी बेसिन में कोयले का निर्माण हुआ।
क्रिटेशियस युग के दौरान अत्याधिक ज्वालामुखी उद्गार से दक्कन ट्रैप का निर्माण हुआ। इसी काल में दक्कन के पठार पर बेसाल्ट निर्मित लावा शैलों का निर्माण हुआ।