वंदे उत्कल जननी गीत को ओडिशा (Odisha) राज्य का राजकीय गान का दर्जा प्रदान किया गया है।
वंदे उत्कल जननी गीत 1912 ई० में कवि लक्ष्मीकांता महापात्र द्वारा लिखी गई थी। यह गीत अलग ओडिशा राज्य की माँग से प्रेरित था।
- 1912 ई० में बंगाल से अलग प्रांत बिहार को बनाया गया, जिसमें उड़ीसा भी शामिल था।
- 1 अप्रैल, 1936 को उड़ीसा को बिहार से अलग कर नया प्रांत बनाया गया।
- ओडिशा का राजकीय पशु सांभर है।
- ओडिशा का राजकीय पक्षी नीलकंठ है।