उगते हुए सूर्य की भूमि पर संक्षिप्त नोट लिखिए। Ugate Hue Surya Ki Bhumi Per Sankshipt Note Likhiye.
45 views
4 Votes
4 Votes
उगते हुए सूर्य की भूमि पर संक्षिप्त नोट लिखिए। Ugate Hue Surya Ki Bhumi Per Sankshipt Note Likhiye.

1 Answer

0 Votes
0 Votes
 
Best answer

जापान को उगते हुए सूर्य की भूमि कहा जाता है। जापान 3,77,765 वर्ग किमी में विस्तारित छोटा सा देश है। इसकी आबादी लगभग 13 करोड़ है।  दूसरे महायुद्ध में भारी क्षति उठाने के बाद आज जापान विश्व की एक प्रमुख आर्थिक शक्ति बन गया है। 1947 में निर्मित अपने संविधान में जापान ने युद्ध के परित्याग और अंतरराष्ट्रीय शांति जैसे महान उद्देश्य की घोषणा की। राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए जापान ने 1951 में अमेरिका के साथ सुरक्षा संधि की।

 सुरक्षा संधि के बाद जापान का मुख्य लक्ष्य आर्थिक और औद्योगिक विकास रहा। आज जापान विश्व की प्रमुख आर्थिक शक्ति हैं। एशिया महाद्वीप से जापान एकमात्र जी-8(विश्व की 8 बड़ी अर्थव्यवस्था) शामिल है। जून 2000 में जापान में प्रथम आईटी प्रदर्शनी आयोजित की गई। अप्रैल 2005 में जापान के प्रधानमंत्री ने भारत का दौरा किया। दिसंबर 2006 में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने जापान का दौरा किया इस यात्रा के दौरान जापान के साथ कई समझौते पर हस्ताक्षर हुए।

RELATED DOUBTS

Peddia is an Online Question and Answer Website, That Helps You To Prepare India's All States Boards & Competitive Exams Like IIT-JEE, NEET, AIIMS, AIPMT, SSC, BANKING, BSEB, UP Board, RBSE, HPBOSE, MPBSE, CBSE & Other General Exams.
If You Have Any Query/Suggestion Regarding This Website or Post, Please Contact Us On : [email protected]

CATEGORIES