औद्योगिक क्रांति के परिणाम लिखेंI Audyogik Kranti Ke Parinaam Likhen.
40 views
4 Votes
4 Votes
औद्योगिक क्रांति के परिणाम लिखेंI Audyogik Kranti Ke Parinaam Likhen.

1 Answer

0 Votes
0 Votes
 
Best answer

औद्योगिक क्रांति (Industrial Revolution) ने तत्कालीन आर्थिक जीवन को प्रभावित तो किया ही, आज भी यह प्रभावित कर रही है और जब तक मानव समुदाय प्रगति के मार्ग की ओर अग्रसर होता रहेगा तब तक प्रभावित करती रहेगी। 

औद्योगिक क्रांति के फलस्वरूप गृह उद्योग धन्धे और घरेलू उद्योग धन्धे नष्ट हो गए। कारखाना प्रणाली का विकास हुआ और इंगलैण्ड में बड़े-बड़े कारखाने खोले गए तथा यांत्रिक आविष्कार और धातु शोधक उद्योग विकसित किए गए।

कारखाना प्रणाली द्वारा बड़े पैमाने पर उत्पादन व्यय किए जाने के कारण लागत व्यय बहुत ही कम पड़ता था। फलतः कारखाना मालिकों को अधिक मुनाफा होने लगा। परिणामस्वरूप दिन-प्रतिदिन आर्थिक विषमता बढ़ती गयी। 

पूंजीपतियों की पूँजी बढ़ती गयी पर गरीबों की मजदूरी उस अनुपात में नहीं बढ़ी। दोनों के स्वार्थ में अब संघर्ष प्रारम्भ हो गया। मजदूर अपने स्वास्थ्य की रक्षा हेतु अब श्रमिक संघ का निर्माण करने लगे। 

दूसरी ओर मिल मालिक सरकार की सहायता से उनके आन्दोलनों को दबाने का प्रयास करने लगे। कारखाना प्रणाली द्वारा मजदूरी कम मिलने के कारण न उनके रहने का ठिकाना था और न भोजन का। 

अतः स्वास्थ्य से उन्हें हाथ धोना पड़ा। औद्योगिक क्रांति के फलस्वरूप राष्ट्र का आर्थिक विकास हुआ और व्यापार की काफी उन्नति हुई। बड़े पैमाने पर वस्तुओं के उत्पादन से इंग्लैण्ड का व्यापार बढ़ा और इंग्लैण्ड अब उद्योग प्रधान देश बन गया। 

कल-कारखानों के खुलने से वैयक्तिक कार्य प्रणाली पर जोर दिया जाने लगा। एक ही कार्य को बहुत से लोगों में बाँट दिया गया जिसके फलस्वरूप श्रम विभाजन का सिद्धांत पैदा हुआ। 

औद्योगिक क्रांति के फलस्वरूप उद्योग का भी काफी विकास हुआ। रेशों को छाँटने और सूती कपड़े के सूत कातने के यंत्र का आविष्कार किया गया। स्वचालित करघे का भी निर्माण हुआ। ऊनी वस्त्र उद्योग भी उन्नति कर रहा था। 

औद्योगिक क्रांति के फलस्वरूप राष्ट्रीय सम्पत्ति की भी वृद्धि हुई। फलतः जनसाधारण के जीवन स्तर में परिवर्तन आया। 

RELATED DOUBTS

Peddia is an Online Question and Answer Website, That Helps You To Prepare India's All States Boards & Competitive Exams Like IIT-JEE, NEET, AIIMS, AIPMT, SSC, BANKING, BSEB, UP Board, RBSE, HPBOSE, MPBSE, CBSE & Other General Exams.
If You Have Any Query/Suggestion Regarding This Website or Post, Please Contact Us On : [email protected]

CATEGORIES