आवृत्तबीजी (Angiosperm) पादप समूह में बीज एक अंडाशय के अंदर विकसित होते है, जो बाद में पककर फल बन जाता है।
आवृत्तबीजी पौधे वे पुष्पीय पौधे है, जिनमें बीज, फलों के अन्दर बन्द रहते है।
आवृतबीजी की विशेषता निम्न है—
- इनके प्रजनन अंग पुष्प होते है।
- इनमें दोहरे निषेचन की क्रिया पायी जाती है।
- ये मृतोपजीवी, परजीवी, सहजीवी तथा स्वपोषी के रूप में पाये जाते है।
- सामान्यतः पौधे स्थलीय होते है, किन्तु कुछ जल में भी पाये जाते है।
- इनका संवहन तंत्र बहुत अधिक विकसित होता है।