यह घातक रासायनिक हथियार थे जिसका प्रयोग अमेरिका ने वियतनाम युद्ध में किया था। एजेंट ऑरेंज खतरनाक जहर था। उसे जिन ड्रमों में रखा जाता था उनपर नारंगी रंग की पट्टियाँ बनी होती थी। इसके प्रयोग से धन-जन की भारी हानि हुई। अमेरिका ने व्यापक रूप से एजेंट ऑरेंज का छिड़काव वियतनाम में किया। इसके प्रभाव से जंगल और फसल नष्ट हो गए तथा जन्मजात विकलांगता उत्पन्न हुई।