प्रशांत महासागर का संक्षिप्त विवरण दें? prashant Mahasagar Ka Sankshipt Vivaran Den?
82 views
2 Votes
2 Votes
प्रशांत महासागर का संक्षिप्त विवरण दें? prashant Mahasagar Ka Sankshipt Vivaran Den?

1 Answer

0 Votes
0 Votes
 
Best answer

यह अपने संलगन समुद्रों के साथ धरातल का 1/3 भाग ढंकता हैं। इसका क्षेत्रफल 16,57,23,740 वर्ग किमी है। इसकी आकृति त्रिभुजाकार एवं क्षेत्रफल संपूर्ण स्थल के क्षेत्रफल से अधिक है। इसके शीर्ष बेरिंग जलडमरूमध्य पर वह आधार अंटार्कटिका महाद्वीप पर है। भूमध्य रेखा पर इसकी लंबाई 16,000 किमी से भी अधिक है। इसके पश्चिम में एशिया तथा ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप, पूरब में उत्तरी एवं दक्षिणी अमेरिका तथा दक्षिण में अंटार्कटिका महाद्वीप है। प्रवाल भित्तियां प्रशांत महासागर की प्रमुख विशेषता है। इस विशाल महासागर में कुल मिलाकर 2,000 से भी अधिक द्वीप है ‌। प्रशांत महासागर का अधिकांश तटवर्ती सागर पश्चिम भाग में है। इनमें बेरिंग सागर, आखोटस्जाक  सागर ,जपान सागर, पीत सागर एवं पूर्वी चीन सागर आदि महत्वपूर्ण है। पूर्व की ओर केवल केलिफोर्निया की खाड़ी ही प्रसिद्ध है। इसके बेसिन की औसत गहराई 73 00 मीटर है।

RELATED DOUBTS

Peddia is an Online Question and Answer Website, That Helps You To Prepare India's All States Boards & Competitive Exams Like IIT-JEE, NEET, AIIMS, AIPMT, SSC, BANKING, BSEB, UP Board, RBSE, HPBOSE, MPBSE, CBSE & Other General Exams.
If You Have Any Query/Suggestion Regarding This Website or Post, Please Contact Us On : [email protected]

CATEGORIES