हरि सिंह देव किस वंश का शासक था? Hari Singh Dev Kis Vansh Ka Shasak Tha?
393 views
2 Votes
2 Votes

हरि सिंह देव किस वंश का शासक था? Hari Singh Dev Kis Vansh Ka Shasak Tha?

1 Answer

0 Votes
0 Votes
 
Best answer

चौदहवीं सदी के आरंभिक चरण में दिल्ली सल्तनत के शासक ग्यासुद्दीन तुगलक ने उत्तर बिहार के शासक हरिसिंह देव को पराजित किया। 

हरिसिंह देव कर्नाट वंश के शासक थे। 

Note : 

  • कर्नाट वंश के अन्तिम शासक हरिसिंह थे।
  • कर्नाट वंश के शासन काल को मिथिला का स्वर्णयुग भी कहा जाता है।
  • ग्यारहवीं सदीं के अंतिम चरण में बिहार के तिरहुत क्षेत्र में कर्नाट वंश का उदय हुआ था।
  • तिरहुत के कर्नाट राज्य का संस्थापक नान्यदेव था। (1097A.D में)
  • नान्यदेव का पुत्र गंगदेव एक योग्य प्रशासक था।
  • गंगदेव की राजधानी सिमराँवगढ़ थी जो वर्त्तमान में नेपाल तराई क्षेत्र में है।
  • कर्नाट वंशीय शासक नरसिंह देव का संघर्ष बंगाल के सेन शासकों के साथ होता रहा। इसी कारण से नरसिंह देव सेन शासकों के विरुद्ध तुर्की को सहयोग दिया था।
  • जब बख्तियार खिलजी का अभियान बिहार क्षेत्र में हुआ था तो नरसिंह देव ने उसे नजराना देकर संतुष्ट किया था। 
  • 1324 ई० में दिल्ली सल्तनत के तुगलक वंश का प्रथम शासक ग्यासुद्दीन तुगलक बंगाल अभियान से वापसी के समय उत्तर बिहार के कर्नाट वंशीय शासक हरिसिंह देव के विरुद्ध अभियान किया।
  • ग्यासुद्दीन तुगलक के आक्रमण का सामना हरिसिंह देव नहीं कर सका और वह नेपाल की तराई में भाग गया।

RELATED DOUBTS

Peddia is an Online Question and Answer Website, That Helps You To Prepare India's All States Boards & Competitive Exams Like IIT-JEE, NEET, AIIMS, AIPMT, SSC, BANKING, BSEB, UP Board, RBSE, HPBOSE, MPBSE, CBSE & Other General Exams.
If You Have Any Query/Suggestion Regarding This Website or Post, Please Contact Us On : [email protected]

CATEGORIES