संथाल विद्रोह का क्षेत्र वर्तमान के किस जिले में आता है? Santhal Vidroh Ka Kshetra Vartman Ke Kis Jile Mein Aata Hai?
52 views
1 Vote
1 Vote

संथाल विद्रोह का क्षेत्र वर्तमान के किस जिले में आता है? Santhal Vidroh Ka Kshetra Vartman Ke Kis Jile Mein Aata Hai?

1 Answer

0 Votes
0 Votes
 
Best answer

संथाल विद्रोह का मुख्य क्षेत्र वर्तमान में झारखण्ड और बिहार राज्यों के अंतर्गत आता है ।

Note : 

  • इस विद्रोह का एक क्षेत्र वर्तमान बिहार में भी था।
  • बिहार का भागलपुर क्षेत्र भी संथाल विद्रोह का एक प्रमुख क्षेत्र था।
  • भागलपुर से राजमहल के बीच का क्षेत्र दामन - ए- कोह के नाम से जाना जाता था।
  • भारत में हुए आदिवासियों के विद्रोहों में संथाल आदिवासी विद्रोह सबसे हिंसक विद्रोह था।
  • 30 जून, 1855 ई० में राजमहल जिले के संथाल लोगों ने भूमिकर अधिकारियों के हाथों दुर्व्यवहार, पुलिस के दमन जमींदारों तथा साहूकारों की वसूलियों के विरुद्ध अपना शेष प्रकट किया तथा सिद्धू एवं कान्हू के नेतृत्व में कम्पनी के शासन के अन्त करने की घोषणा कर दी तथा अपने आपको स्वतंत्र घोषित कर दिया।
  • सैन्य कार्यवाही के पश्चात 1856 ई० में इस विद्रोह पर अंग्रेजी सरकार नियंत्रण कर सकी।
  • अगस्त, 1855 ई० में सिद्धू पकड़े गए और हत्या कर दिया गया।
  • इस विद्रोह पर नियंत्रण के पश्चात् ब्रिटिश सरकार ने संथालियों के लिए एक पृथक संथाल परगना का गठन किया।
  • संथाल जनजाति भारत में तीसरी बड़ी आबादी वाली जनजाति है।
  • जनजातियों के क्षेत्र में बाहरी व्यक्तियों द्वारा शोषण किया जाता था, जिसके लिए आदिवासियों द्वारा दिकू शब्द का प्रयोग किया जाता था।
  • संथाल विद्रोह के समय मेजर बारो मारा गया।
  • कार्ल मार्क्स ने नोट्स ऑन इण्डियन हिस्ट्री में संथाल जनजातियों की प्रशंसा किया।

RELATED DOUBTS

Peddia is an Online Question and Answer Website, That Helps You To Prepare India's All States Boards & Competitive Exams Like IIT-JEE, NEET, AIIMS, AIPMT, SSC, BANKING, BSEB, UP Board, RBSE, HPBOSE, MPBSE, CBSE & Other General Exams.
If You Have Any Query/Suggestion Regarding This Website or Post, Please Contact Us On : [email protected]

CATEGORIES