भारत में बाजार नियंत्रण प्रणाली अलाउद्दीन खिलजी (Alauddin Khilji) द्वारा लागू की गयी थी।
अलाउद्दीन खिलजी, खिलजी वंश का महानतम शासक था। अलाउद्दीन खिलजी के बचपन का नाम 'अली गुरशास्प' था। इसने 'सिकन्दर - II या 'सिकन्दर सानी' की उपाधि धारण की थी। बाजार नियंत्रण प्रणाली का उद्देश्य कम खर्च पर विशाल सेना रखना था।
बाजार नियंत्रण प्रणाली के तहत अलाउद्दीन खिलजी ने 4 बाजार स्थापित किया था।
(i) गल्ला बाजार - अनाज की मंडी।
(ii) सराय अदल - कपड़ा बाजार |
(iii) घोड़ा, गुलाम तथा पशुओं का बाजार |
(iv) सामान्य बाजार।