मौर्यों के इतिहास की जानकारी के लिए विभिन्न स्रोत उपलब्ध हैं। इनमें संस्कृत, पाली तथा प्राकृतिक में लिखे गए विविध ग्रंथ, विदेशी यात्रियों के विवरण तथा पुरातात्विक साक्षय सम्मिलित है। पुराण (विष्णुपुराण) जो संस्कृत में लिखे गए, बौद्ध ग्रंथ जो पाली में लिखे गए महावंश, दिव्यावदान, अशोकावदान है और प्राकृत में रचित जैन ग्रंथ परिशिष्टपर्व से मौर्य शासकों के विषय में जानकारी मिलती है। संस्कृत में विशाखदत्तचरित्त मुद्राराक्षस नाटक भी मौर्य के आरंभिक इतिहास के अध्ययन के लिए उपयोगी हैं। परंतु साहित्यिक स्रोतों में सबसे अधिक महत्वपूर्ण कौटिल्य का अर्थशास्त्र एवं मेगास्थनीज की इंडिका है।