उत्तरी कोयल झारखंड से बहने वाली एक नदी है, जो सोन नदी की एक सहायक नदी है। यह सोन नदी के दाहिने तट पर मिलती है। सोन नदी, दक्षिणी भाग से गंगा नदी में मिलने वाली दूसरी सबसे बड़ी (पहली यमुना) सहायक नदी है, जो पटना के पास गंगा में मिलती है।
दक्षिणी कोयल नदी झारखंड व ओडिशा में प्रवाहित होती है। दक्षिणी कोयल नदी, उत्तरी कारो नदी के साथ मिलकर कोयल (Koel) नदी के रूप में प्रवाहित होती है, जो ओडिशा के राउरकेला (Rourkela) के पास संख (Sankh) नदी से मिलकर ब्राह्मणी (Brahmani) नदी के नाम से प्रवाहित होती है।
बराकर नदी, दामोदर नदी की मुख्य सहायक नदी है, जो झारखंड के कोडरमा पहाड़ से निकलकर हजारीबाग से होते हुए दामोदर नदी में मिलती है। दामोदर निचली गंगा से मिलती है। इस प्रकार बराकर और उत्तरी कोयल गंगा नदी घाटी की उपनदियां हैं।
अतः विकल्प सही (c) एवं (d) होगा ।