आधुनिक आवर्त नियम क्या है? Aadhunik Avart Niyam Kya Hai?
1,359 views
8 Votes
8 Votes

आधुनिक आवर्त नियम क्या है? Aadhunik Avart Niyam Kya Hai? Or, What is the Modern Periodic Law in Hindi?

2 Answers

2 Votes
2 Votes
 
Best answer

Aadhunik Avart Niyam

मोसले के अध्ययन के आधार पर बताया गया कि परमाणु संख्या (Atomic Number) ही किसी तत्व (Element) का मौलिक गुण (Fundamental Properties) है, न कि परमाणु भार (Atomic Weight). आधुनिक आवर्त नियम इसी परमाणु संख्या पर आधारित है।

इस नियम के अनुसार —

तत्व के भौतिक (Physical) एवं रासायनिक गुण (Chemical Properties) उनकी परमाणु संख्या के आवर्त फलन होते हैं। आधुनिक आवर्त सारणी (Modern Periodic Table) में तत्वों को इसी नियम के अनुसार उनकी परमाणु संख्या के बढ़ते क्रम (Ascending Order) में सजाया गया है।

0 Votes
0 Votes

आधुनिक आवर्त नियम (Modern Periodic Table) के अनुसार सभी तत्वों के भौतिक और रसायनिक गुण उस तत्त्व के परमाणु संख्या (Atomic Number) के आवर्ती फलन होते हैं।

इस आवर्त नियम की कुछ विशेषताएं हैं, जो कि निम्नलिखित है —

  • इलेक्ट्रान भरने के आधार पर इस आवर्त नियम में तत्वों को s, p, d और f  ब्लाक में विभक्त किया गया है।
  • इसमें धात्विक और अधात्विक तत्वों को अलग-अलग कर दिया गया है।
  • इस आवर्त सारणी को तत्वों तत्वों के इलेक्ट्रॉनिक विन्यास के आधार पर बनाया गया है।
  • इस आवर्त सारणी में दुर्लभ मृदा तत्वों को मुख्य आवर्त सारणी के बाहर नीचे स्थान दिया गया है।
  • इस आवर्त सारणी में Ni, Fe, Co को संक्रमण तत्वों से साथ ही रखा गया है।
  • संक्रमण तत्व को अन्य सामान्य तत्वों से अलग रखा गया है।

RELATED DOUBTS

1 Answer
3 Votes
3 Votes
538 Views
Peddia is an Online Question and Answer Website, That Helps You To Prepare India's All States Boards & Competitive Exams Like IIT-JEE, NEET, AIIMS, AIPMT, SSC, BANKING, BSEB, UP Board, RBSE, HPBOSE, MPBSE, CBSE & Other General Exams.
If You Have Any Query/Suggestion Regarding This Website or Post, Please Contact Us On : [email protected]

CATEGORIES