संतुलित रासायनिक समीकरण क्या है? रासायनिक समीकरण को संतुलित करना क्यों आवश्यक है? Santulit Rasayanik Samikaran Kya Hai? Rasayanik Samikaran Ko Santulit Karna Kyon Aavashyak Hai?
Edited by
466 views
6 Votes
6 Votes

संतुलित रासायनिक समीकरण क्या है? रासायनिक समीकरण को संतुलित करना क्यों आवश्यक है? Santulit Rasayanik Samikaran Kya Hai? Rasayanik Samikaran Ko Santulit Karna Kyon Aavashyak Hai?

Edited by

4 Answers

0 Votes
0 Votes
 
Best answer

संतुलित रासायनिक समीकरण (Balanced Chemical Equation) : वैसे रासायनिक समीकरण जिसमें अभिकारकों (Reactants) और उत्पादों (Products) के प्रत्येक तत्व के परमाणुओं की संख्या (Number of Atoms) बराबर होती हैं, उसे संतुलित रासायनिक समीकरण (Santulit Rasayanik Samikaran) कहते हैं।

द्रव्यमान संरक्षण के नियम के अनुसार (According to the Law of Conservation of Mass) — रासायनिक अभिक्रियाओं में अभिकारकों एवं उत्पादों के द्रव्यमान समान होते हैं। इसलिए अभिकारकों एवं उत्पादों के द्रव्यमान को समान करने के लिए समीकरण को संतुलित करना आवश्यक होता है।

Selected by
5 Votes
5 Votes

वैसा रासायनिक समीकरण संतुलित रासायनिक समीकरण कहा जाता है, जिसमें अभीकारकों में परमाणु संख्या प्रतिफलों के परमाणु संख्या के बराबर हो।

जैसे : 2H2 + O2 → 2H2O

अभीकारकों के परमाणु संख्या = 6 है।

प्रति फलों में परमाणु संख्या = 6 है।

अतः यह संतुलित समीकरण है।

4 Votes
4 Votes

संतुलित रासायनिक समीकरण (Balanced Chemical Equation) : वैसा रासायनिक समीकरण जिसमें समीकरण के दोनों ओर प्रत्येक तत्व के परमाणुओं की संख्या समान होती है, संतुलित रासायनिक समीकरण कहलाता है।

Edited by
3 Votes
3 Votes

जिस समीकरण के दोनों ओर प्रत्येक तत्व (Element) के परमाणुओं (Atoms) की संख्या समान होती है, संतुलित रासायनिक समीकरण (Balanced Chemical Equation) कहलाता है।

सामान्य रासायनिक समीकरण में पदार्थ का ना तो निर्माण होता है और ना ही उसका नाश होता है।

अर्थात् किसी रासायनिक अभिक्रिया में परमाणु संरक्षित (Conserved) रहते हैं।

RELATED DOUBTS

0 Answers
5 Votes
5 Votes
32 Views
Peddia is an Online Question and Answer Website, That Helps You To Prepare India's All States Boards & Competitive Exams Like IIT-JEE, NEET, AIIMS, AIPMT, SSC, BANKING, BSEB, UP Board, RBSE, HPBOSE, MPBSE, CBSE & Other General Exams.
If You Have Any Query/Suggestion Regarding This Website or Post, Please Contact Us On : [email protected]

CATEGORIES