शाहजहाँ और मुमताज महल के जीवित 7 संतानें थी— जहाँआरा, दारा शिकोह, शाहशुजा, रोशन आरा, औरंगजेब, मुराद बख्श और गोहर आरा।
- औरंगजेब, शाहजहाँ और मुमताज महल का तीसरा पुत्र था।
- औरंगजेब का जन्म गुजरात के "दोहाद" नामक स्थान पर 1618 ई० में हुआ था।
- औरंगजेब का प्रारम्भिक सैनिक अभियान बुन्देलखण्ड के शासक जुझार सिंह बुन्देल के विरूद्ध हुआ था।
- औरंगजेब का पहला राज्याभिषेक दिल्ली में 31 जुलाई, 1658 ई० में हुआ था।
- खजवा एवं देवराई युद्ध में सफल होने के बाद औरंगजेब का दूसरा राज्याभिषेक दिल्ली में 1659 ई० को हुआ था।
- औरंगजेब कट्टर सुन्नी था उन्होंने कुरान (शरीयत) को अपने शासन का आधार बनाया था।
- औरंगजेब का मुख्य लक्ष्य भारत को दारूल-उल हर्ब (काफिरों का देश) से 'दारूल-उल-इस्लाम' (इस्लाम देश) बनाना था।
- औरंगजेब को जिन्दापीर भी कहा जाता था।