निम्नलिखित में से कौन-सा जीव मोलस्का का एक उदाहरण नहीं है? Nimnalikhit Mein Se Kaun-Sa Jeev Mollusca Ka Ek Udaharan Nahin Hai?
58 views
3 Votes
3 Votes

निम्नलिखित में से कौन-सा जीव मोलस्का का एक उदाहरण नहीं है? Nimnalikhit Mein Se Kaun-Sa Jeev Mollusca Ka Ek Udaharan Nahin Hai?

  1. घोंघा 
  2. ऑक्टोपस 
  3. कनखजूरा 
  4. सीपी (यूनियो)

1 Answer

1 Vote
1 Vote
 
Best answer

कनखजूरा (Centipede) जीव मोलस्का का उदाहरण नहीं है। अतः विकल्प (3) सही उत्तर होगा।

कनखजूरा ऑर्थोपोडा का जीव है। 

  • ऑर्थोपोडा संघ के जन्तुओं का शरीर खण्डयुक्त टांगे जोड़दार तथा शरीर प्रायः तीन भागों— सिर, धड़, तथा उदर में विभक्त होता है।
  • ऑर्थोपोडा समुदाय के जन्तुओं का शरीर काइटिन नामक आवरण से ढ़का होता है।
  • मोलस्का संघ के जन्तु अधिकांश समुद्री, कुछ अलवणीय जल में और कुछ नम भूमि पर पाये जाते हैं।
  • मोलस्का समुदाय के जन्तु का सिर और पाद को छोड़कर सम्पूर्ण शरीर में मैण्टल (mantal) नामक आवरण से घिरा होता है।
  • मोलस्का संघ के कुछ जन्तुओं में कवच का अभाव होता है। इनमें प्रचलन हेतु एक चपटा, चौड़ा एवं पेशीयुक्त पाद होता है जैसे—ऑक्टोपस
  • मोलस्का संघ के जन्तु का उदाहरण है— घोंघा, सीपी, कौड़ी, सीपिया (sepia), शंख, ऑक्टोपस, पर्ल ओइस्टर, यूनियो, स्कविडस, डेण्टैलियम, लैमेलीडेंस, नॉटिलस, काइटन  आदि।

RELATED DOUBTS

Peddia is an Online Question and Answer Website, That Helps You To Prepare India's All States Boards & Competitive Exams Like IIT-JEE, NEET, AIIMS, AIPMT, SSC, BANKING, BSEB, UP Board, RBSE, HPBOSE, MPBSE, CBSE & Other General Exams.
If You Have Any Query/Suggestion Regarding This Website or Post, Please Contact Us On : [email protected]

CATEGORIES