द्रवों में घर्षण को श्यानता (Viscosity) कहा जाता है।
तरल का वह गुण जिसके कारण वह अपने संपर्क सतहों के मध्य सापेक्षिक गति का विरोध करती है, उसे श्यानता (viscosity) कहते हैं।
- तरलों के सम्पर्क सतहों के मध्य लगने वाला बल श्यान बल (Viscous Force) कहलाते हैं।
- न्यूटन के अनुसार सतहों के मध्य लगने वाला श्यान बल, सतहों के संपर्क क्षेत्रफल एवं सतह की लम्बवत् दिशा में वेग-प्रवणता का समानुपाती होता है।
- श्यानता गुणांक का विमा [ML-1 T-1] होता है।
- द्रवों की श्यानता दाब बढ़ने से बढ़ती है। अपवाद– जल
- जल की श्यानता दाब के बढ़ने पर घटती है।