शब्दों के जिस रुप से एक या अनेक के होने का पता चलता है, उसे वचन कहते हैं।
वचन के प्रकार -
- एकवचन : जिससे एक व्यक्ति या एक वस्तु का ज्ञान होता है, उसे एकवचन कहते हैं। जैैैसे - बच्चा, नदी, मेज, लकड़ी आदि।
- बहुवचन : जिससे एक से अधिक व्यक्तियों और वस्तुओं का बोध होता है, उसे बहुवचन कहते हैं। जैसे - नदियां, बच्चे, लड़कियां, मेजे आदि।
आदरार्थक बहुवचन - जब आदर या सम्मान प्रकट करने के लिए एक ही व्यक्ति के लिए बहुवचन का प्रयोग किया जाता है, वहाँ आदरार्थक बहुवचन का बोध होता है।
जैसे -
- पिताजी आ रहे हैं।
- प्रधानमंत्री पधार रहे हैं।