गैरीबाल्डी ने अपने कर्मचारियों तथा स्वयंसेवकों की सशस्त्र सेना बनाई। उसने अपने सैनिकों को लेकर इटली के प्रांत सिसली तथा नेपल्स पर आक्रमण कर दिया।
इन रियासतों की अधिकांश जनता बूर्बो राजवंश के निरंकुश शासन से तंग होकर गैरीबाल्डी के समर्थक बन गई थी।
गैरीबाल्डी ने यहां गणतंत्र की स्थापना की तथा विक्टर इमैनुएल के प्रतिनिधि के रूप में वहां की सत्ता संभाली।
दक्षिणी इटली के जीते गए क्षेत्रों को बिना किसी संधि के गैरीबाल्डी ने विक्टर इमैनुएल को सौंप दिया।
वह अपनी सारी संपत्ति राष्ट्र को समर्पित कर साधारण किसान की भांति जीवन जीने की ओर अग्रसर हुआ। इटली के एकीकरण में गैरीबाल्डी का महत्वपूर्ण योगदान था।