भारत को एक अल्पविकसित देश कहा जाता है, क्यो? Bharat Ko Ek Alpviksit Desh Kaha Jata Hai, Kyon?
96 views
2 Votes
2 Votes

भारत को एक अल्पविकसित देश कहा जाता है, क्यो? Bharat Ko Ek Alpviksit Desh Kaha Jata Hai, Kyon?

1. नियोजन की आवश्यकता के कारण 

2. तीव्र गति से जनसंख्या में वृद्धि के कारण 

3. कृषि पर अधिक निर्भरता के कारण 

4. औद्योगिक उन्नति की मंद गति के कारण 

निम्नलिखित कूटों से अपना उत्तर चुनें

(a) केवल 1 

(b) 1 एवं 2 

(d) 2,3 एवं 4 

(c) 2 एवं 3

1 Answer

1 Vote
1 Vote
 
Best answer

भारत की जनसंख्या में तीव्र वृद्धि दर के कारण निरपेक्ष जनसंख्या (मृत्यु दर अपेक्षा कम होने के कारण) में तेजी से वृद्धि हो रही है। फलतः जनसंख्या का पूर्व जीवन स्तर बनाए रखने के लिए देश पर आर्थिक भार पड़ रहा है।  जहां विकसित देशों में कृषि में लगी कार्यशील जनसंख्या 10 प्रतिशत से कम है, (न्यूजीलैंड को छोड़कर जो कि एक अपवाद है) 

कृषि पर अधिक निर्भरता के कारण  भी इसका मुख्य कारण है । वहीं भारत में कृषि में लगभग 49 प्रतिशत कार्यशील जनसंख्या कृषि में संलग्न थी। पुनः विकसित देशों के सफल घरेलू उत्पाद (GDP) में कृषि का योगदान 1 से 3 प्रतिशत के बीच था (न्यूजीलैंड को छोड़कर), वहीं भारत में कृषि का सकल घरेलू उत्पाद में योगदान लगभग 16 प्रतिशत (वर्ष 2018-19 में) है। 

औद्योगिक उन्नति की मंद गति के फलस्वरूप औद्योगिक पिछड़ेपन के कारण भारत में मात्र लगभग 23 प्रतिशत कार्यकारी जनसंख्या उद्योगों में नियोजित थी और सकल घरेलू उत्पाद में इस क्षेत्र का योगदान लगभग 29 प्रतिशत (वर्ष 201819 में 29.6%) है, जबकि विकसित देशों में औद्योगिक क्षेत्र का सकल घरेलू उत्पाद में योगदान 26 से 40 प्रतिशत तक था।

अतः उपरोक्त विकल्प में से विकल्प (d) सही होगा।

RELATED DOUBTS

1 Answer
4 Votes
4 Votes
30 Views
Peddia is an Online Question and Answer Website, That Helps You To Prepare India's All States Boards & Competitive Exams Like IIT-JEE, NEET, AIIMS, AIPMT, SSC, BANKING, BSEB, UP Board, RBSE, HPBOSE, MPBSE, CBSE & Other General Exams.
If You Have Any Query/Suggestion Regarding This Website or Post, Please Contact Us On : [email protected]

CATEGORIES