हिमालय पर्वत माला को किसमें विभाजित किया गया है? Himalaya Parvat Mala Ko Kis Mein Vibhajit Kiya Gaya Hai?
209 views
3 Votes
3 Votes

हिमालय पर्वत माला को किसमें विभाजित किया गया है? Himalaya Parvat Mala Ko Kis Mein Vibhajit Kiya Gaya Hai?

1 Answer

0 Votes
0 Votes
 
Best answer

हिमालय पर्वतमाला को हिमाचल (Himachal), हिमाद्री (Himadri) और शिवालिक (Shivalik) में विभाजित किया जाता है।

हिमालय पर्वतमाला को भौगोलिक स्तर पर चार भागों में विभाजित किया गया है—

  1. बृहद हिमालय अथवा आंतरिक हिमालय : यह सबसे ऊँचा तथा दुर्गम श्रेणी है। इसे भारत के प्राचीन ग्रंथ में "हिमाद्री" के नाम से जाना जाता है। 
  2. लघु अथवा मध्य हिमालय : इसे "हिमाचल श्रेणी" भी कहा जाता है।
  3. शिवालिक हिमालय : यह लघु हिमालय के दक्षिण में इसके समानान्तर पूर्व-पश्चिम दिशा में फैली हुई है।
  4. ट्रांस अथवा तिब्बत हिमालय : यह महान हिमालय के उतर में उसके समानान्तर पूर्व-पश्चिम दिशा में फैला हुआ है।

हिमालय पर्वतमाला का प्रादेशिक विभाजन 4 भागों में किया गया है—

  1. सिंधु नदी तथा सतलज नदी के बीच के क्षेत्र को पंजाब हिमालय कहा जाता है।
  2. सतलज नदी तथा काली नदी के बीच क्षेत्र को कुमाऊँ हिमालय कहा जाता है।
  3. काली नदी तथा तिस्ता नदी के बीच के क्षेत्र को नेपाल हिमालय कहा जाता है।
  4. तिस्ता नदी तथा दिहांग नदी के बीच के क्षेत्र को असम हिमालय कहा जाता है।

RELATED DOUBTS

Peddia is an Online Question and Answer Website, That Helps You To Prepare India's All States Boards & Competitive Exams Like IIT-JEE, NEET, AIIMS, AIPMT, SSC, BANKING, BSEB, UP Board, RBSE, HPBOSE, MPBSE, CBSE & Other General Exams.
If You Have Any Query/Suggestion Regarding This Website or Post, Please Contact Us On : [email protected]

CATEGORIES