आकाश का नीला रंग प्रकाश के प्रकीर्णन का एक उदाहरण है। अतः विकल्प (1) सही उत्तर होगा।
माध्यम के अणु आपतित प्रकाश विकिरणों को अवशोषित करके इनको सभी दिशाओं में उत्सर्जित करते हैं, इस घटना को प्रकीर्णन कहा जाता है।
रैले के प्रकीर्णन नियम के अनुसार प्रकीर्णन की मात्रा (S), प्रकाश की तरंगदैर्ध्य की चतुर्थ घात के व्युत्क्रमानुपाती होती है।
बैगनी रंग के प्रकाश का प्रकीर्णन सबसे अधिक तथा लाल रंग के प्रकाश का प्रकीर्णन सबसे कम होता है।
प्रकीर्णन पर आधारित घटनाएं निम्न है—
- आकाश का नीला दिखाई देना।
- सूर्योदय एवं सूर्यास्त के समय सूर्य लाल दिखाई देना।
- खतरनाक संकेत लाल रंग के बने होते है। जिसके कारण सिग्नल में लाल रंग का प्रयोग होता है।