भारत में ज्वार-बाजरा के उत्पादन एवं वितरण (Production and Distribution of Millets in India) —
ज्वार बाजरा (Millets) : यह भारत में निर्धन मनुष्यों का प्रधान भोजन है। इसकी खेती के लिए गर्म शुष्क जलवायु (Hot Dry Climate) आवश्यक है।
इसके लिए जल की बहुत आवश्यकता नहीं होती।
अतः भारत में कम वर्षा (Rain) वाले प्रदेशों में भी सिंचाई (Irrigation) की सहायता के बिना ही इसकी खेती होती है।
बाजरे की खेती कम उपजाऊ (Less Fertile) भूमि पर होती है। गुजरात, महाराष्ट्र, तमिलनाडु तथा पंजाब में इसकी खेती विस्तृत से होती है।
कुल उपज का प्राय: दो-तिहाई भाग बाजरा, महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश तथा पंजाब में होती है।
ज्वार-बाजरा दोनों में से किसी का कोई विशेष निर्यात नहीं होता। उपज के स्थानीय प्रदेशों में ही इसकी खपत मुख्य रूप से होती है।