भारत में जौ के उत्पादन एवं वितरण (Production and Distribution of Barley in India)
जौ (Barley) : यह रूप रंग तथा उपज की दशाओं में गेहूँ के समान है, लेकिन गेहूँ से कम पानी वाले स्थानों में भी इसकी खेती होती है।
यह रबी फसल (Rabi Crops) है, और अक्टूबर-नवम्बर में बोयी जाती है, तथा मार्च में तैयार हो जाती है।
जौ की खेती मुख्यत: उत्तर प्रदेश, बिहार तथा पंजाब में होती है।
संसार की कुल उपज का 5 प्रतिशत भाग जौ भारत में पैदा होता है। घरेलू माँग अधिक होने के कारण इसका निर्यात (Export) प्रायः नहीं होता है।
इसका प्रयोग शराब (Wine) तैयार करने में भी किया जाता है।