काँचीपुरम कैलाशनाथ मंदिर (Kanchipuram Kailashnath Temple) का निर्माण पल्लव वंश के शासकों द्वारा कराया गया था। अतः विकल्प (1) सही उतर होगा।
पल्लवों की स्थापत्य कला में मंदिर निर्माण को प्रमुख स्थान दिया गया था। इस काल में चट्टानों को काटकर और नक्काशी के द्वारा गुफा और मंदिरों का निर्माण किया गया था।
- रथ मंदिर का निर्माण पल्लवों की महत्त्वपूर्ण देन है। ये रथ मंदिर भगवान शिव को समर्पित है।
- नरसिंहवर्मन–II द्वारा काँचीपुरम के कैलाशनाथ मंदिर का पल्लव वंश के स्थापत्य में महत्वपूर्ण स्थान है।
- पल्लवों के काल में स्थापत्य के बाद साहित्य के क्षेत्र में काफी प्रगति देखने को मिलती है। पल्लव शासकों द्वारा संस्कृत भाषा को संरक्षण प्रदान किया गया था।
- पल्लव वंश के शासकों विष्णु एवं शिव के उपासक थे, किंतु उन्होंने अन्य पंथों के प्रति सहिष्णुता बनाए रखी।
प्रमुख मंदिर तथा उससे संबंधित राज्य—
- कोणार्क मंदिर → ओडिशा
- लिंगराज मंदिर → ओडिशा
- केदारनाथ मंदिर → उत्तराखण्ड
- प्रेम मंदिर → उत्तर प्रदेश
- गंगोत्री मंदिर → उत्तराखण्ड