सहायक संधि प्रणाली (Subsidiary Alliance System) के अनुसार, ईस्ट इंडिया कम्पनी द्वारा भारतीय शासकों को अपनी स्वतंत्र सशस्त्र सेनाएँ रखने की अनुमति नहीं दी गई थी।
- लॉर्ड वेलेजली सहायक संधि से संबंधित था।
- लॉर्ड वेलेजली से पूर्व भारत में सहायक संधि का प्रयोग फ्रांसीसी गवर्नर डूप्ले ने किया था।
- सहायक संधि को स्वीकार करने वाला पहला शासक हैदराबाद का निजाम था।
सहायक संधि करने वाले राज्य—
- हैदराबाद → 1798
- मैसूर → 1799
- तंजौर → 1799
- अवध → 1801
- पेशवा → 1802