स्तूपनिक–1 (Sputnik–1) सोवियत संघ द्वारा 1957 में प्रक्षेपित किया गया पहला कृत्रिम उपग्रह था।
अंतरिक्ष इतिहास की विभिन्न उपलब्धि निम्न है—
- 1942 में वॉर्नर वोन बॉन ने प्रथम रॉकेट का डिजाइन तैयार किया आगे चलकर उन्होंने चन्द्रमा पर जाने वाले रॉकेट निर्माता के रूप में नासा के साथ कार्य किया।
- अंतरिक्ष में मानव शरीर पर पड़ने वाले प्रभावों के अध्ययन हेतु प्रथम पशु/जीव को 1947 में अंतरिक्ष में भेजा गया।
- 1949 में अंतरिक्ष में प्रथम बंदर अल्बर्ट-II को भेजा गया।
- 4 अक्टूबर, 1957 को स्पूतनिक - I नामक प्रथम उपग्रह अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया गया।
- 1959 में रूस ने चन्द्रमा पर स्पेश प्रोब-II नामक अंतरिक्ष यान भेजने में सफलता प्राप्त की।
- 12 अप्रैल, 1961 को रूसी अंतरिक्ष यात्री 'यूरी गागरिन' अंतरिक्ष में जाने वाले प्रथम व्यक्ति बने।
- 1963 में वेलेंटीना तेरेश्कोवा अंतरिक्ष में पहुँचने वाली प्रथम महिला बनी।