सत्ता में साझेदारी से आप क्या समझते हैं? Satta Me Sajhedari Se Aap Kya Samajhte Hai?
327 views
10 Votes
10 Votes
सत्ता में साझेदारी से आप क्या समझते हैं? Or, What Do You Understand by Power Sharing in Hindi?

3 Answers

4 Votes
4 Votes
 
Best answer

राज्य के नागरिकों द्वारा सरकारी स्तर पर निर्णय-लेने या निर्णय-निर्माण करने की प्रक्रिया को प्रभावित करना ही सत्ता में साझेदारी कहलाती है। 

5 Votes
5 Votes

सत्ता की साझेदारी एक नीति है। जिसके अंतर्गत देश के शासन में समाज के सभी प्रमुख समूहों को सत्ता का एक स्थाई भाग प्रदान किया जाता है।

जातीय तथा सांस्कृतिक विभिन्नताओं के कारण विभाजित समाज में झगड़े सुलझाने का यह एक सामर्थ्यवान हथियार है।

इसमें राजनीतिक आयोजन की व्यापक रूप से व्यवस्था होती है। जिसमें समाज के प्रमुख तत्वों को शासन में उचित स्थान व सम्मान दिया जाता है।

यह सत्ता के संयुक्त प्रयोग पर विश्वास करता है और यहां सभी प्रमुख दलों को शासन में स्थाई भाग दिया जाता है।

2 Votes
2 Votes

सत्ता में साझेदारी को लोकतांत्रिक व्यवस्था का एक आवश्यक और महत्त्वपूर्ण आधार माना गया है। आज का युग सत्ता के विकेंद्रीकरण का है।

यह तभी संभव है जब सत्ता में अधिक-से-अधिक लोगों की साझेदारी सुनिश्चित हो। नागरिकों द्वारा सरकारी कामकाज में प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से भाग लेने की क्रिया को सत्ता में साझेदारी की संज्ञा दी जाती है।

इसकी एक अच्छी परिभाषा है राज्य के नागरिकों द्वारा सरकारी स्तर पर निर्णय लेने या निर्णय- निर्माण की प्रक्रिया को प्रभावित करना सत्ता में साझेदारी है।

User Avatar
by

RELATED DOUBTS

Peddia is an Online Question and Answer Website, That Helps You To Prepare India's All States Boards & Competitive Exams Like IIT-JEE, NEET, AIIMS, AIPMT, SSC, BANKING, BSEB, UP Board, RBSE, HPBOSE, MPBSE, CBSE & Other General Exams.
If You Have Any Query/Suggestion Regarding This Website or Post, Please Contact Us On : [email protected]

CATEGORIES