सत्ता में साझेदारी का अर्थ : सरकारी क्रियाकलापों में जनता की भागीदारी तथा सरकार के निर्णयों एवं नीति-निर्माण में भाग लेना। दूसरे शब्दों में कहें तो नागरिकों द्वारा सरकारी कामकाज में प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से भाग लेने की क्रिया को सत्ता में साझेदारी की संज्ञा दी जाती है।
सत्ता में साझेदारी को लोकतांत्रिक व्यवस्था का एक आवश्यक और महत्वपूर्ण आधार माना गया। आज का युग सत्ता के विकेंद्रीकरण का है। यह तभी संभव है, जब सत्ता में अधिक-से-अधिक लोगों की साझेदारी सुनिश्चित हो।