मानव शरीर में 31 जोड़ी (31 Pair) मेरू-तंत्रिकाएँ होती है।
- मानव में कपालीय तंत्रिकाएँ की संख्या 12 जोड़ी होती है।
- तंत्रिका तंत्र एवं अन्त: स्रावी तंत्र के सम्मिलित रूप को न्यूरोएन्ड्रोक्राइन तंत्र कहते है।
- शरीर में प्रतिवर्ती क्रियाओं का नियंत्रण एवं समन्वय मेरूरज्जु करता है।
- जन्तुओं में सबसे लम्बी कोशिका तंत्रिका कोशिका (न्यूरॉन) होती है।
मेरूरज्जु के दो प्रमुख कार्य निम्नलिखित है—
- यह प्रतिवर्ती क्रियाओं का नियंत्रण एवं समन्वय करती है।
- यह मस्तिष्क के आने-जाने वाले उद्दीपनों का संवहन करती है।