भारत के वित्त मंत्री द्वारा केन्द्रीय बजट लोकसभा (Loksabha) में प्रस्तुत किया जाता है।
बजट वस्तुत: किसी देश की आर्थिक व्यवस्था का प्रमुख मापक होता है।
बजट एक वित्तीय वर्ष (भारत में 1 अप्रैल से 31 मार्च तक) के दौरान सरकार की प्राप्तियों (आय) तथा सरकार की व्यय के अनुमानों का विवरण होता है।
- भारतीय संविधान के अनुच्छेद-112 में वार्षिक वित्तीय विवरण का उल्लेख किया गया है।
- जेम्स विल्सन को भारतीय बजट का प्रणेता माना जाता है।
- स्वतंत्र भारत का पहला आन्तरिक बजट 26 नवम्बर, 1947 को पहले वित्तमंत्री आर० के० षणमुखम शेट्टी द्वारा पेश किया गया था।
- जॉन मथाई को वर्ष 1950 में गणतंत्र भारत का पहला केन्द्रीय बजट पेश करने का गौरव प्राप्त हुआ।
- वित्त मंत्री के रूप में 24 जुलाई, 1991 में डॉ० मनमोहन सिंह ने देश में आर्थिक उदारीकरण की नीति लागू करने की घोषणा की।