भारत में भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) धन की आपूर्ति की निगरानी करता है।
रिजर्व बैंक की स्थापना 1 अप्रैल, 1935 को 5 करोड़ की अधिकृत पूँजी से हुई। 1 जनवरी 1949 को इसका राष्ट्रीयकरण किया गया।
- भारत में मौद्रिक एवं साख नीति रिजर्व बैंक द्वारा ही बनायी जाती है और लागू की जाती है।
- RBI व्यापारिक बैंकों के शाखा विस्तार का नियमन, व्यापार समापन का नियमन करती है।
- RBI व्यापारिक बैंकों की साख सृजन क्षमता को मार्जिन बढ़ाकर नियंत्रित कर सकता है।
- भारत के विदेशी व्यापार से सम्बन्धित आंकड़े RBI द्वारा एकत्रित तथा प्रकाशित होते है।
- सरकार अर्थोपाय ऋण (Ways and means advances) RBI से लेती है।
- हिल्टन यंग आयोग पहला आयोग था, जिसने केन्द्रीय बैंक के रूप में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (R.B.I) की संस्तुति की थी।