भारतीय रिजर्व बैंक के कार्यों को लिखें। Bhartiya Reserve Bank Ke Karyon Ko Likhe
30 views
5 Votes
5 Votes
भारतीय रिजर्व बैंक के कार्यों को लिखें। Bhartiya Reserve Bank Ke Karyon Ko Likhen. Or, Write the Functions of Reserve Bank of India.

1 Answer

2 Votes
2 Votes
 
Best answer

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) भारत का केंद्रीय बैंक है, इसके मुख्य कार्य इस प्रकार है-

पत्र-मुद्रा का निर्गमन- भारतीय रिजर्व बैंक को नोट-निर्गमन, अर्थात पत्र-मुद्रा जारी करने का एकाधिकार है। एक रुपया के नोट को छोड़कर देश में अन्य सभी नोट भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी किए जाते हैं।

साख का नियमन- पत्र-मुद्रा जारी करने के साथ ही भारतीय रिजर्व बैंक देश में साख का भी नियमन एवं नियंत्रण करता है।

सरकार का बैंकर- सरकार के बैंकिंग-संबंधी सभी कार्य भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा संपन्न किए जाते हैं। भारतीय रिजर्व बैंक सरकार के बैंकर, एजेंट एवं सलाहकार के रूप में कार्य करता है।

बैंकों का बैंक- भारतीय रिजर्व बैंक देश के सभी बैंकों का बैंक होता है और उसका पथ-प्रदर्शन करने के साथ-साथ उनपर नियंत्रण भी रखता है। 

RELATED DOUBTS

Peddia is an Online Question and Answer Website, That Helps You To Prepare India's All States Boards & Competitive Exams Like IIT-JEE, NEET, AIIMS, AIPMT, SSC, BANKING, BSEB, UP Board, RBSE, HPBOSE, MPBSE, CBSE & Other General Exams.
If You Have Any Query/Suggestion Regarding This Website or Post, Please Contact Us On : [email protected]

CATEGORIES