महाभारत युद्ध (Mahabharat Yuddh) कुरुक्षेत्र में कौरवों और पाण्डवों के मध्य कुरू साम्राज्य के सिंहासन की प्राप्ति के लिए लड़ा गया युद्ध था।
यह प्राचीनकालीन भारत का सबसे बड़ा युद्ध था। यह युद्ध 18 दिनों तक चला था।
इसमें कौरवों की तरफ से भीष्म पितामह, कर्ण, द्रोणाचार्य, कृपाचार्य, अस्वस्थामा, धृतराष्ट्र के सौ पुत्र आदि थे तो पांडवों की तरफ से पाँच पांडव, अभिमन्यु, घटोत्कच आदि थे।
अर्जुन के सारथी भगवान श्रीकृष्ण थे। इसमें पांडवों की विजय हुई थी।