कार्ल मार्क्स ने अपनी पुस्तक दास कैपिटल और कम्युनिस्ट मैनीफेस्टो के माध्यम से साम्यवाद का प्रचार किया। मार्क्सवादी विचारधारा के अनुसार, राज्य एक वर्ग संस्था है क्योंकि राज्य हमेशा उस वर्ग के हितों को पूरा करने का कार्य करता है, जिसका उत्पादन के साधनों पर स्वामित्व होता है। पूंजीवादी समाज में राज्य पूंजीपति वर्ग के हित के लिए कार्य करता है जबकि मार्क्स ने समाजवादी समाज में सर्वहारा या मजदूर वर्ग के हित में कार्य करने वाले राज्य की कल्पना की। समाजवादी समाज में उत्पादन के साधनों पर सामूहिक नियंत्रण होता है जो बहुसंख्यक सर्वहारा वर्ग के हित में कार्य करता है।
अतः उपरोक्त सभी विकल्पों में से विकल्प (c) सही होगा।