फरवरी 2003 में भारत के मेटसैट-1 उपग्रह का नाम डा० कल्पना चावला के नाम पर रखा गया था।
5 फरवरी, 2003 को अटल बिहारी वाजपेयी ने घोषणा किया कि भारत के PSLV द्वारा 12 सितम्बर, 2002 को प्रक्षेपित प्रथम मेटसैट-1 को कल्पना-1 के नाम से जाना जाएगा।
- कल्पना चावला अन्तरिक्ष में जाने वाली प्रथम भारतीय महिला थी।
- कल्पना चावला का जन्म हरियाणा के करनाल में हुआ था।
- कल्पना चावला की मृत्यु 1 फरवरी, 2003 को हुई थी।
- कल्पना–1 उपग्रह को 12 सितम्बर, 2002 को प्रक्षेपित किया गया था जो जलवायु, पर्यावरण और संचार से संबंधित था।