वृक्षारोपण पर निबंध | Vriksharopan Par Nibandh
89 views
1 Vote
1 Vote

वृक्षारोपण पर निबंध | Vriksharopan Par Nibandh Or Essay on Plantation in Hindi Or वृक्षारोपण पर निबंध लिखें Or Vriksharopan Par Nibandh Likhen

1 Answer

1 Vote
1 Vote
 
Best answer

वृक्षारोपण पर निबंध | Vriksharopan Par Nibandh

भूमिका (Introduction)

किसी कवि ने लिखा है – मेघों को बहकने से रोकता, जल को जमीन पर उतारता और आकाश में फैले जहर को पी जाता है पेड़। /.......नहीं बराबरी कर सकती दुनिया की कोई दौलत इसकी हरीतिमा से / आओ अगली सदी की प्रदूषित पृथ्वी में / ऑक्सीजन सिलिंडर लेकर चलने से पहले / हरित सपनों को सूखने से बचाएँ / और लगाएँ एक-एक पेड़।

वृक्ष की महत्ता (Importance of Tree)

वृक्ष प्राणियों के वास्तविक मित्र हैं। यही कारण है कि हमारे पूर्वजों ने वृक्ष लगाने और उनकी पूजा पर जोर दिया।

पूजा करने का अर्थ सिर्फ इतना ही था कि लोगों में वृक्षों और पौधों के प्रति पूज्य भाव जागरित हो और लोग इनकी सुरक्षा के लिए तत्पर हों। वृक्ष तो परमार्थ के जीते-जागते प्रतीक हैं।

इस धरती पर जितने भी जीवधारी (Living beings) हैं, वृक्ष उनके वास्तविक रक्षक और मित्र हैं। धरती के जीवों का वृक्षों के साथ घनिष्ठ संबंध है।

जल ही जीवन (Water is Life) है और इस जीवन को वृक्ष ही आमंत्रित करते हैं।

इनके स्नेहपूर्वक आमंत्रण पर ही मेघ पृथ्वी पर जल बरसाते हैं तथा जीवों को उपकृत करते हैं। वृक्ष ही पर्यावरण को विशुद्ध एवं संतुलित करते हैं।

वृक्ष से लाभ (Benefits Of Tree)

वृक्ष पर्यावरण को प्रदूषणमुक्त करते हैं। हम वृक्षों से मीठे फल प्राप्त करते हैं। वृक्षों की लकड़ियों से ही तरह-तरह के उपस्कर तैयार किए जाते हैं।

औषधीय पौधों से तरह-तरह की दवाइयाँ बनती हैं। पृथ्वी पर ऐसा कोई पेड़पौधा नहीं है जिसमें कोई औषधीय तत्त्व न हो।

हम अनेक पेड़-पौधों के औषधीय गुणों से परिचित हैं और आए दिन विभिन्न पेड़-पौधों के औषधीय गुणों की जानकारी के लिए रात-दिन अनुसंधान में लगे हुए हैं।

कटाई से हानि (Loss Due to Felling of Yrees)

भौतिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए वनों की निर्ममतापूर्वक कटाई हो रही है। ऐसा कर हम अपने पैरों पर ही कुल्हाड़ी चला रहे हैं।

पेड़-पौधों की निर्मम एवं अविवेकपूर्ण कटाई के चलते वायु प्रदूषण खतरे के निशान को पार कर गया है। ऐसी स्थिति में वृक्ष लगाने (वृक्षरोपण / वृक्षारोपण) की अनिवार्यता है।

वृक्षारोपण कर हम जीवधारियों के प्राणों की रक्षा कर सकते हैं और इस धरती को जीने लायक बना सकते हैं।

निष्कर्ष (Conclusion)

प्रत्येक मानव का यह कर्तव्य है कि वह स्वयं वृक्ष लगाए और दूसरों को भी वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित करे।

वर्तमान की सुरक्षा ही भविष्य की सुरक्षा है। आएँ, हम यह संकल्प लें कि वृक्षारोपण के द्वारा हम आनेवाली पीढ़ी को शुद्ध पर्यावरण सौंपेंगे।

RELATED DOUBTS

1 Answer
1 Vote
1 Vote
127 Views
1 Answer
1 Vote
1 Vote
479 Views
1 Answer
1 Vote
1 Vote
141 Views
1 Answer
8 Votes
8 Votes
169 Views
2 Answers
6 Votes
6 Votes
44 Views
2 Answers
2 Votes
2 Votes
362 Views
0 Answers
6 Votes
6 Votes
20 Views
Peddia is an Online Question and Answer Website, That Helps You To Prepare India's All States Boards & Competitive Exams Like IIT-JEE, NEET, AIIMS, AIPMT, SSC, BANKING, BSEB, UP Board, RBSE, HPBOSE, MPBSE, CBSE & Other General Exams.
If You Have Any Query/Suggestion Regarding This Website or Post, Please Contact Us On : [email protected]

CATEGORIES