1929 के आर्थिक संकट (Economic Crisis) के कुछ कारण निम्नलिखित है :
1. कृषिक्षेत्र में अतिउत्पादन : प्रथम विश्वयुद्ध के बाद कृषि उत्पादों, जैसे गेहूँ के उत्पादन में भारी वृद्धि हुई तथा कीमतें घट गईं। जिससे उनका खरीददार नहीं रहा। अतिउत्पादन महामंदी का प्रमुख कारण बन गया।
2. उपभोक्ता की कमी : गरीबी एवं बेरोजगारी के कारण अन्य उत्पादों की बिक्री भी कम हो गई।
3. अमेरिकी पूँजी के प्रवाह में कमी : सन् 1928-29 ई० के मध्य अमेरिकी विदेशी कर्ज में भारी गिरावट आई। इससे अमेरिकी कर्ज पर आश्रित राज्यों के लिए संकट उत्पन्न हो गया। इससे महामंदी की स्थिति आ गई।