हो ची मिन्ह कौन था? Ho Chi Minh Kaun Tha?
3,201 views
7 Votes
7 Votes
हो ची मिन्ह का संक्षिप्त परिचय दीजिए। Or, Who Was Ho Chi Minh in Hindi? Or, हो ची मिन्ह के बारे में आप क्या जानते हैं? Or, what do You Know About Ho Chi Minh in Hindi? Or, हो ची मिन्ह पर एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखें। Or, Write a Short Note on Ho Chi Minh in Hindi.

1 Answer

4 Votes
4 Votes
 
Best answer

हो ची मिन्ह (Ho Chi Minh) का जन्म 19 मई 1890 ई० को मध्य वियतनाम के ङ्ये आन प्रांत के किम लियन ग्राम मेें हुआ था। यह वियतनाम के प्रमुख राष्ट्रवादी नेता थे। इनके नेतृत्व में वियतनाम ने फ्रांसीसी आधिपत्य से मुक्ति पाने के लिए एक लंबा संघर्ष किया।

प्रारंभ से ही साम्यवादी विचारधारा से प्रभावित हो ची मिन्ह ने वियतनामी कम्युनिस्ट पार्टी (वियतनाम काँग सेन  देंग) तथा लिग फॉर द इंडिपेंडेंस ऑफ वियतनाम (वियतमिन्ह) की स्थापना कर स्वतंत्रता आंदोलन चलाए। द्वितीय विश्व युद्ध में जापान के आत्मसमर्पण के बाद उन्होंने सन् 1945 ई० में वियतनाम लोकतांत्रिक गणराज्य की स्थापना की एवं इनके अध्यक्ष बने। 

हनोई समझौता (Hanoi Agreement) के अनुसार वियतनाम को गणराज्य (republic) का दर्जा मिल गया। बाद में वियतनाम में गृहयुद्ध छिड़ने के बाद भी वह अपनी मृत्यु तक राष्ट्रीय आंदोलन में सक्रिय रहे।

RELATED DOUBTS

Peddia is an Online Question and Answer Website, That Helps You To Prepare India's All States Boards & Competitive Exams Like IIT-JEE, NEET, AIIMS, AIPMT, SSC, BANKING, BSEB, UP Board, RBSE, HPBOSE, MPBSE, CBSE & Other General Exams.
If You Have Any Query/Suggestion Regarding This Website or Post, Please Contact Us On : [email protected]

CATEGORIES