रिकैपीचुलेशन सिद्धांत (Recapitulation Principle) : किसी भी जंतु का भ्रूणीय विकास उसके जाति-इतिहास की पुनरावृत्ति करता है, अर्थात कोई जीव विकास-क्रम में उन सभी अवस्थाओं से गुजरता है जिनसे उसके पूर्वज गुजरे थे। इस प्रकार, भ्रूणविज्ञान के अध्ययन से किसी जंतु के पूर्वज का अंदाज लगाया जा सकता है। इसे रिकैपीचुलेशन सिद्धांत भी कहते हैं।