जनसंख्या वितरण को प्रभावित करने वाले जलवायु कारकों को लिखें।
147 views
1 Vote
1 Vote

जनसंख्या वितरण को प्रभावित करने वाले जलवायु कारकों को लिखें।

1 Answer

0 Votes
0 Votes
 
Best answer

जनसंख्या (Population) के वितरण को भौतिक, आर्थिक और सामाजिक सांस्कृतिक कारक प्रभावित करते हैं।

भौतिक कारकों में जलवायु महत्त्वपूर्ण हैं। सुविधाजनक जलवायु वाले क्षेत्र जिनमें अधिक मौसमी परिवर्तन नहीं होते अधिक लोगों को आकृष्ट करते हैं।

मानव विकास के अनुकूल जलवायु के कारण शीतोष्ण, मानसूनी और भूमध्यसागरीय क्षेत्र सघन आबाद हैं।

इसके विपरीत, असुविधाजनक अत्यधिक ठंढे, अत्यधिक गर्म, अधिक वर्षा और विषम जलवायु के क्षेत्रों में कम जनसंख्या पायी जाती है।

आमेजन बेसिन, कांगो बेसिन और अन्य विषुबतरेखीय क्षेत्रों में भयंकर गर्मी और सालोंभर अधिक वर्षा के कारण अनेक बीमारियों की संभावना बनी रहती है।

अधिक गर्म सहारा, कालाहारी, अरब और अन्य मरुस्थलों में भयंकर गर्मी पड़ती है और जीवन कठिन हो जाता है।

ध्रुवीय ठंढे क्षेत्रों में भी अत्यधिक ठंढक पड़ती है और जीवन दूभर हो जाती है। अतः इन क्षेत्रों में कम जनसंख्या पायी जाती है।

RELATED DOUBTS

Peddia is an Online Question and Answer Website, That Helps You To Prepare India's All States Boards & Competitive Exams Like IIT-JEE, NEET, AIIMS, AIPMT, SSC, BANKING, BSEB, UP Board, RBSE, HPBOSE, MPBSE, CBSE & Other General Exams.
If You Have Any Query/Suggestion Regarding This Website or Post, Please Contact Us On : [email protected]

CATEGORIES