कच्चे माल के आधार पर उद्योगों को निम्न प्रकार से वर्गीकृत किया जाता हैं—
(क) कृषि आधारित उद्योग– चीनी उद्योग, वस्त्रोद्योग, भोजन प्रसंस्करण उद्योग।
(ख) खनिज आधारित उद्योग– लोहा इस्पात उद्योग, सीमेंट उद्योग।
(ग) रसायन आधारित उद्योग– पेट्रोरसायन उद्योग, प्लास्टिक उद्योग।
(घ) वन आधारित उद्योग– फर्नीचर उद्योग, कागज उद्योग।
(ङ) पशु आधारित उद्योग— चमड़ा उद्योग, ऊनी वस्त्रोद्योग।