भारतीय कृषि (Indian agriculture) अनेक प्राकृतिक, आर्थिक, सामाजिक और अवसंरचना संबंधी समस्याओं से ग्रसित है। प्राकृतिक समस्याओं में प्राकृतिक आपदा (बाढ़, सूखा), जल जमाव, परती तथा बंजरभूमि, मिट्टी अपरदन, मिट्टी का अत्यधिक उपयोग आदि मुख्य हैं।
आर्थिक समस्याओं के अन्तर्गत किसानों की निर्धनता, अधिक उत्पादन लागत तथा कम उत्पाद मूल्य उल्लेखनीय हैं। कृषि भूमि पर जनसंख्या का बढ़ता बोझ, भूमि सुधार कार्यक्रम का अप्रभावशाली कार्यान्वयन किसानों का तिरस्कार आदि सामाजिक समस्याएँ हैं।
सिंचाई, उत्तम बीज, रासायनिक खाद, ऋण सुविधा, भंडारण तथा व्यवस्थित बाजार की कमी अब संरचना संबंधी समस्याएँ हैं।