भारत के चार बड़े राज्यों की जनसंख्या के आकार तथा क्षेत्रफल की तुलना कीजिए। Bharat Ke Char Bade Rajyon Ki Jansankhya Ke Aakar Tatha Kshetrafal Ki Tulna Kijiye
65 views
0 Votes
0 Votes

भारत के चार बड़े राज्यों की जनसंख्या के आकार तथा क्षेत्रफल की तुलना कीजिए। Bharat Ke Char Bade Rajyon Ki Jansankhya Ke Aakar Tatha Kshetrafal Ki Tulna Kijiye 

1 Answer

0 Votes
0 Votes
 
Best answer

भारत में जनसंख्या का वितरण बहुत असमान है। इसके कुछ राज्य क्षेत्रफल एवं जनसंख्या दोनों दृष्टिकोण से बड़े हैं, कुछ राज्य क्षेत्रफल में बड़े हैं किन्तु उनकी जनसंख्या कम है, तथा कुछ राज्य क्षेत्रफल में छोटे हैं किन्तु उनकी जनसंख्या अपेक्षाकृत अधिक है।

क्षेत्रफल के दृष्टिकोण से चार बड़े राज्य क्रमश: राजस्थान (10.41%), मध्यप्रदेश (9.38%), महाराष्ट्र (9.36%) तथा आन्ध्रप्रदेश (8.37%) हैं।

इसके विपरीत, जनसंख्या के दृष्टिकोण से चार बड़े राज्य उत्तरप्रदेश (16.17%), महाराष्ट्र (9.42%), बिहार (8.07%) और पश्चिम बंगाल (7.81%) हैं।

इस प्रकार, राजस्थान और मध्यप्रदेश आकार में बहुत बड़े हैं किन्तु उनकी जनसंख्या कम (क्रमश: 5.57% और 5.88%) है।

इसके विपरीत, बिहार क्षेत्रफल में छोटा (2.86%) है, किन्तु इसकी जनसंख्या अधिक है। महाराष्ट्र क्षेत्रफल और जनसंख्या दोनों में संतुलित और बड़ा है। लगभग यही स्थिति आंध्रप्रदेश और उत्तर प्रदेश की है।

RELATED DOUBTS

Peddia is an Online Question and Answer Website, That Helps You To Prepare India's All States Boards & Competitive Exams Like IIT-JEE, NEET, AIIMS, AIPMT, SSC, BANKING, BSEB, UP Board, RBSE, HPBOSE, MPBSE, CBSE & Other General Exams.
If You Have Any Query/Suggestion Regarding This Website or Post, Please Contact Us On : [email protected]

CATEGORIES